सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कॉपियों के जांच का कार्य बुधवार से जिले में बनाए गए मूल्यांकन केन्द्रों पर शुरु हुआ। पहले दिन हाईस्कूल की 13,307 कॉपियों का दो केन्द्र पर मूल्यांकन हुआ। इंटरमीडिएट की 8,577 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीन केन्द्रों पर हुआ। दोनों को मिलाकर 21,884 कॉपियों की जांच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की गई। कॉपियों की जांच के लिए 185 उप प्रधान परीक्षक एवं 1,799 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसमें से 1106 परीक्षक ही पहले दिन उपस्थित रहे। केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केन्द्र को हाईस्कूल की 66,369 उत्तरपुस्तिकाएं और नेशनल इंटर कॉलेज मूल्यांकन केन्द्र को हाईस्कूल की 82,130 उत्तरपुस्तिकाएं जांच के लिए पहले दिन आवंटित की गईं। र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.