सुलतानपुर में स्नान करने गए युवक की गोमती नदी में डूबने से मौत
सुल्तानपुर, मई 26 -- सुलतानपुर में थाना क्षेत्र के शाहपुर जंगल में मंगलवार को दोस्तों के साथ घूमने गया युवक गोमती नदी में नहाने लगा। इस दौरान गहराई में जाने से युवक डूब गया। मौके पर मौजूद उसके दोस्त किसी तरह से उसे पानी से बाहर निकाले और बेहोशी की हालत में उसे लेकरआनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी प्रतापपुर कमैचा लेकर पहुंचे। जहां उपचार कर डॉक्टरों ने युवक को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। नदी में डूबने से मृत युवक आस मोहम्मद (25) पुत्र हकीक अली चांदा कोतवाली क्षेत्र के इंदौली गांव का निवासी था। मंगलवार को वह अपने तीन दोस्त सुंदर निषाद, बबलू निषाद व रिंकू निषाद निवासी मदरडीह के साथ शाहपुर जंगल घुमने के लिए गया था। बताते चले जंगल के पास से होकर गोमती नदी गुजरी है, रमणीक स्थल होने और तेज धूप से परेशान आस मोहम्मद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.