सुल्तानपुर, फरवरी 17 -- भदैयां, संवाददाता। भदैयां विकास खंड सभागार में मंगलवार को सीडीपीओ की देखरेख में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सीडीपीओ दयाराम ने बताया कि योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को शर्तों के साथ मातृत्व लाभ दिया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार करना और गर्भावस्था के दौरान मजदूरी की पूरक प्रतिपूर्ति करना है। योजना को समन्वित बाल विकास सेवाओं (आईसीडीएस) के मंच से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम जीवित संतान के लिए पात्र गर्भवती एवं धात्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.