सुल्तानपुर, मार्च 10 -- सुलतानपुर, संवाददाता। भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या 18 मार्च 2026 बुधवार को सायं 8:00 बजे शहर के रामनरेश त्रिपाठी सभागार में 14 वां विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भारतीय नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। इस मौके पर देश के सुप्रसिद्ध कवि,गजलकार और कवियत्री ओजपूर्ण कविता, गजल व गीत प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक भारतीय नववर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष चेयरमैन नगर पालिका प्रवीन कुमार अग्रवाल के नमक मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामचन्द्र मिश्र,आरएसएस के नगर प्रचारक सुशील कुमार की मौजूदगी में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हुई और व्यवस्थाओं एवं आयोज...