सुल्तानपुर, मार्च 10 -- सुलतानपुर, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल की संस्तुति के बाद छह मण्डलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मण्डलों की कार्यकारिणी में अध्यक्ष समेत 16 पदाधिकारी बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखते हुए दलित, पिछड़ा, महिला व युवाओं को तरजीह दी गई है। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने जानकारी दी कि 26 मण्डलों में से 20 मण्डलों की कार्यकारिणी पहले ही घोषित की गई थी। सोमवार को छह मण्डलों कंधईपुर, शिवनगर, गोसैसिंपुर,अखण्डनगर, लोहरामऊ व कादीपुर की कार्यकारिणी घोषित की गई। उक्त छह मण्डलों में अध्यक्षों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। कंधईपुर में ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र वर्मा,शिवनगर में मनीष तिवारी, गोसैसिंहपुर राकेश कुमार सिंह, अखण्डनगर दुष्यंत सिंह और कादीपुर में दरग...