सुल्तानपुर, मार्च 8 -- दोस्तपुर, संवाददाता। होली की छुट्टियां समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में लोग वापस शहरों की ओर लौट रहे हैं। रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ और दिल्ली की दिशा में जाने वाले यात्रियों को बसों के अभाव में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा 161 कट और एक्सप्रेसवे के ऊपर बड़ी संख्या में लोग बसों के इंतजार में खड़े रहे, लेकिन काफी देर तक कोई बस नहीं पहुंची। जो बसें आईं भी, वे पहले से यात्रियों से भरी हुई थीं। बसों की कमी के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने त्योहारों के बाद बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस...