सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- हलियापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र से होकर गुजरे पूर्वांचल पर इन दिनों माल वाहनों से सामानों की चोरी की लगातार घटनाएं हो रही। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय आधा अधुरा माल बरामद कर मामले की इतिश्री कर लेती है। जबकि इस माह में मालवाहक से चोरी की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। थाना क्षेत्र से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 80 पर जरई कला के पास गांधीधाम (गुजरात) से रिफाइंड तेल लेकर बलिया जा रहे वाहन चालक सनोज कुमार निवासी सिरसा मजरे कोकावली थाना जसवंत नगर जनपद इटावा को अठारह तारीख गुरुवार को सुबह लगभग साढ़े चार बजे नींद आने पर एक्सप्रेसवे पर वाहन किनारे लगाकर सो गए। सुबह जगा तो वाहन से लगभग 52 टीन रिफाइंड गायब था। रविवार को भी माइल स्टोन 81 पर से तिरपाल काटकर चोरों ने लगभग सत्तर गत्ता सरसों का तेल चुरा लिया। व...