सुल्तानपुर, मार्च 8 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार किशोरी शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे घर से परीक्षा देने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि बगल के जिले का एक युवक उसे अपने साथ लेकर चला गया है। घटना की जानकारी मिलने पर किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोरी...