सुल्तानपुर, जुलाई 7 -- अखंडनगर/लंभुआ। अखंडनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर बाजार स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर शनिवार की रात नौ बजे के करीब पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने पंप कर्मचारी से 10 हजार रुपये रंगदारी मांगी। इस दौरान एक बदमाश ने पंप कर्मी पर फायर कर दिया। घटना के बाद दो बदमाश तो मौके से फरार हो गए। जबकि जुटी भीड़ ने एक बदमाश को पकड़ पुलिस के हवाले किया। इस संबंध में पंप कर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद हुआ। इसीक्रम में लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव में शनिवार की रात ताजिया निकालने के दौरान दो युवकों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की धारा में चालान किया। अलीगंज बाजार स्थित किसान सेवा कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.