सुल्तानपुर, फरवरी 28 -- सुलतानपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता एवं ईओ लाल चन्द्र सरोज के संयोजन में शनिवार को बोर्ड बैठक आयोजित हुई। जिसमें टैक्सी स्टैण्ड के निर्धारित रेट से कम दर पर नीलामी का मुद्दा छाया रहा। 12 में से आठ एजेंडों पर आठ पर सभासदों ने अपनी मोहर लगा दी। सुबह 11:30 बजे नामित सदस्यों व सभासदों की मौजूदगी में बोर्ड बैठक की शुरूआत होकर शाम तक गहमागहमी के बेची हुई। जिसमें नगरोदय योजना से ट्रांसपोर्टनगर में बनी दुकानों के प्रीमियम निर्धारण,सुंदर लाल सुपर मार्केट बने एलआईसी के तीन खाली हाल, वेदांती आश्रम तक जाने के लिए परिवार न्यायालय के सामने से प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद गेट से आश्रम तक नाला निर्माण शामिल किया। वहीं जीजीआईसी के पीछे स्टैण्ड के सामने सेल्फ फाइनेंस से दुकानो...