सुल्तानपुर, मार्च 1 -- भदैया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में नहर की पटरी से करीब 200 मीटर तक मिट्टी चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नहर की सफाई के दौरान निकली मिट्टी को पटरी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किनारे रखा गया था। बताया जाता है कि रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर उक्त मिट्टी को अन्यत्र उठा ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह पटरी काटे जाने से बरसात के दिनों में नहर टूटने का खतरा बढ़ सकता है, जिससे आसपास की फसलें और आबादी प्रभावित हो सकती हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में मिट्टी उठाए जाने के बावजूद संबंधित विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर गांव में भी नहर की मिट्टी चोरी का मामला सामने आया था। उस प्रकरण में मुकदमा दर्ज हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.