सुल्तानपुर, अप्रैल 4 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय थाना क्षेत्र के वलीपुर चौकी अंतर्गत रामपुर मजरे हेमनापुर में गोमती नदी में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। देर शाम तक शव की शिनाख्त हुई। शव की पहचान दीनानाथ पुत्र शिवमोहन निवासी पौली थाना बल्दीराय के रूप में हुई। दीनानाथ बल्दीराय थाना क्षेत्र के लंगड़ी के पास भट्टे पर काम करता था। एक अप्रैल रात करीब आठ बजे घर से निकला था । वापस घर नहीं पहुंचा था।परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक बल्दीराय महे...