सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर। गर्मी की दस्तक देते ही नगर में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। इससे नागरिकों की नींद हराम हो गई है। इसके बाद भी अभी तक शहर में नालियों में एंटी लार्वा छिड़काव व फागिंग अभी नहीं शुरू हो पाई है। नागरिकों में संक्रामक बीमारियों मलेरिया व डेंगू फैलने का खतरा बना हुआ है। जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...