सुल्तानपुर, मार्च 11 -- सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष धम्मौर की ओर से अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना धम्मौर की पुलिस टीम की ओर से थाने में दर्ज एक मुकदमें से सम्बंधित आरोपितों परवेज उर्फ मो. साहिर खान पुत्र जहीर खान,रहीम खान पुत्र रियासुद्दीन उर्फ रियानुद्दीन खान निवासीगण ग्राम लौहर दक्षिण,थाना धम्मौर,जिला सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों को बुधवार को कोर्ट में न्यायिक अभिरक्षा के लिए भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल अवस्थी, हेड कांस्टेबिल कुनाल गौतम और सिपाही संजय कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...