सुल्तानपुर, मार्च 8 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे के बभनइया पूरब मोहल्ले की एक वृद्धा की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला बभनइया पूरब निवासी निन्हा देवी(65) पत्नी स्व. राम उजागिर विश्वकर्मा शनिवार शाम घर के बाहर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया। वहां से भी स्थिति नाजुक होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शव का पोस्टमार्टम क...