सुल्तानपुर, फरवरी 28 -- गोसाईगंज, संवाददाता। शनिवार को जयसिंहपुर तहसील में तहसीलदार के सामने ही दो पक्षों के बीच विवाद के बीच मारपीट हो गई। घटना के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता और वादकारी मौके पर एकत्र हो गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तहसील कर्मचारियों ने स्थिति को संभालते हुए प्रदीप कुमार पुत्र कृष्ण प्रसाद निवासी जनपद अयोध्या को कार्यालय कक्ष में बंद कर बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाकर बैठाया। बताया जाता है कि प्रदीप कुमार अपनी सास सुधारानी निवासी परसा, कोतवाली जयसिंहपुर के साथ ससुराल में रहते हैं। सुधारानी के ससुर राम दयाल दूबे ने अपनी चल एवं अचल संपत्ति अपनी बड़ी बहू सुधारानी पत्नी चिंतामणि दूबे के नाम वसीयत कर दी थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.