सुल्तानपुर, मार्च 10 -- गोसाईगंज,संवाददाता। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के टांडा-बांदा हाईवे पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार जीप की टक्कर से मोपेड सवार रिटायर्ड बैंक कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के गेड़ौरा गांव निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी राम अनुज मिश्रा (75) सोमवार देर शाम करीब आठ बजे गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर मोपेड बाइक से घर लौट रहे थे। वह टांडा-बांदा हाईवे पार कर रहे थे, तभी जिला मुख्यालय की ओर से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मोपेड जीप के नीचे फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें वाहन के नीचे से निकालकर घायल अवस्था में मेडिकल कालेज सुलतानपुर भिजवाया, वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.