सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सुलतानपुर, संवाददाता। सऊदी अरब स्थित जन्नतुल बकी कब्रिस्तान के विध्वंस को लेकर दुनिया भर के साथ-साथ अब जिले में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शनिवार को अमहट में शिया समुदाय के लोगों ने मौलाना मोहम्मद जाफर खान के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि पैगंबर मोहम्मद साहब के परिवार के सदस्यों के उन मजारों का फिर से निर्माण कराया जाए ,जिन्हें वर्षों पहले ध्वस्त कर दिया गया था। यहां राष्ट्रपति को सम्बोधित एक मांग पत्र एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी को सौंपा गया। मौलाना मोहम्मद जाफर खान ने प्रदर्शन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा यह कोई नया विरोध नहीं है, बल्कि पैगंबर और उनके परिवार के प्रति अटूट प्रेम रखने वाले लोग वर्षों से इस दर्द को साझा करने के लिए जुलूस निकालते आए हैं। मौलान...