सुल्तानपुर, मार्च 24 -- अखंडनगर ब्लॉक क्षेत्र स्थित श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स कलान के पीजी कॉलेज परिसर में 'श्री विश्वनाथ छात्रवृत्ति वितरण योजना' का आयोजन किया गया। इस छात्रवृत्ति योजना से समाज के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर मार्त्यापण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी संस्था ने करीब 2000 विद्यार्थियों को तीस लाख रुपये छात्रवृत्ति के रुप में वितरित किया। संस्था के प्रबंधक व निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने छात्रों को छात्रवृत्ति का चेक वितरित किया।इस दौरान प्रबंध निदेशक ने अपने संबोधन में कहाकि शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाना ही उनका सर्वोपरि धर्म और सौभाग्य है। उन्होंने कहाकि 'शिक्षा ही व्यक्तित्व के विकास का मूल आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.