सुल्तानपुर, फरवरी 17 -- सुलतानपुर। डेढ़ साल पूर्व शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में हुए चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में न्यायाधीश संध्या चौधरी की कोर्ट में बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने मंगलवार को बहस की। कोर्ट ने बुधवार को शेष फिर सुनवाई नियत की है। सुनवाई के दौरान मृतक चिकित्सक की पत्नी निशा तिवारी अधिवक्ता सन्तोष पाण्डेय के साथ कोर्ट में मौजूद रहीं। शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में 23 सितंबर 2023 की शाम पीट पीट कर चिकित्सक की हत्या करने में नरायनपुर निवासी अजय नारायण सिंह और उसके ड्राइवर दीपक सिंह पर मुकदमा विचाराधीन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...