सुल्तानपुर, मार्च 8 -- कादीपुर, संवाददाता। सुनसान पाकर घर में घुसे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सोने ,चांदी के आभूषण एवं नगदी उड़ा लिया। कोतवाली क्षेत्र के तवक्कलपुर नगरा निवासी ब्रजेंद्र मिश्र बृहस्पतिवार को अपने पिता डॉ. मदन मोहन मिश्र के इलाज के लिए घर पर ताला बंद कर वाराणसी गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सभी कमरों का ताला तोड़ दिया। कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर को तोड़कर चांदी की एक कमरबंद, दस चांदी के सिक्के, एक चांदी की तस्तरी ,दो सोने की अंगूठी एवं दो हाथ की घड़ी तथा सोलह हजार नगद चोरी कर लिये। दूसरे दिन उनकी भाभी ने दूरभाष के माध्यम से ताला टूटने की खबर दी। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे और घर की स्थिति को देखा। प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि पीड़ित की शनिवार को दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात च...