सुल्तानपुर, मार्च 31 -- सुलतानपुर,संवाददाता। पुलिस अधीक्षक चारू निगम की सख्ती के चलते गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में गोकशी के मामले को पूर्व थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय समेत तीन पर गाज गिरी है। एसपी ने पूर्व थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्यक्ष और चौकी प्रभारी अनिल कुमार यादव और हेड कांस्टेबिल राघवेन्द्र प्रताप सिंह के कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया है। एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र में चर्चित इंस्पेक्टर रहे राम आशीष उपाध्याय के संरक्षण में महीनों से अवैध गोमांस का कारोबार चल रहा था। बीते दिन गोसाईगंज के राजापुर गांव में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बावजूद मामले को लेकर हिंदू संगठनों में नाराजगी बनी हुई थी। थाना गोसाई...