सुल्तानपुर, दिसम्बर 1 -- कुड़वार, संवाददाता। क्षेत्र में नीलगायों का आतंक जारी है। खेत से लेकर घर तक किसानों को अपनी फसल बचाना मुश्किल हो गया है। बाड़ लगाने के बावजूद भी किसान फसल नहीं बचा पा रहे हैं। क्षेत्र में नीलगायों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे किसान हलकान हैं। गोमती नदी के किनारे-किनारे पूरे दयाराम, पूरे बेनी माधव, तिवारी पुर मठिया, खादर बसंतपुर, नौगवांतीर, भण्डरा परशुरामपुर, लाला का पुरवा, नीरसहिया सहित दर्जनों गांवों में नीलगायों की संख्या काफी हो गयी है। यहां से निकलकर नीलगाय गांव तक पहुंच रहे हैं। खेतों के साथ घर के बगल छोटे पेड़, साग सब्जी को चट कर दे रहे हैं। किसान अपनी फसल बचाने के लिए तमाम जुगाड़ लगा रहा है। खेतों के चारों तरफ सीमेंटेड पिलर व बांस की बल्ली के सहारे झटका मशीन का करंट दौड़ाया गया है। उसके बीच कंटील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.