सुल्तानपुर, मार्च 11 -- सुलतानपुर। जिला मुख्यालय स्थित पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में बुधवार को आयोजित क्रय-विक्रय समिति की सामान्य निकाय की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें शामिल इफको नई दिल्ली के निदेशक विजय शंकर राय ने कहाकि क्रय विक्रय समिति बीते कई वर्षो में 15 प्रतिशत लाभ में चल रही है। किसानों की मांग पर उन्होंने कुड़वार ब्लॉक क्षेत्र में एक जैविक फार्म खोलने की घोषणा की। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों व किसानों को सम्मानित किया गया। क्रय विक्रय समिति की निकाय की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष अयोध्या पाठक ने कहाकि समिति पिछले 15 वर्षो में लाभ मे चल रही है। 20 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा का स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल विधायक राज प्रसाद उपाध्याय,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप ने कहाकि सरकार समितियों को बढ़ावा द...