सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- सुलतानपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुकृति रावत ने फरार घोषित आरोपी के खिलाफ जारी उत्पीड़क कार्रवाई का आदेश रद्द कर दिया है। अधिवक्ता मोइन खान ने बताया कि पीपरपुर थाना क्षेत्र के लूट के मामले में आरोपी हसन अब्बास, आबिद अली और मेवा लाल का विचारण चल रहा है। आरोपी जून 2023 से गैर हाजिर थे जिस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट उन्हें फरार घोषित कर नोटिस जारी की थी। बुधवार को शिवगढ़ निवासी आरोपी हसन अब्बास की अर्जी अधिवक्ता ने पेश कर उत्पीड़क कार्रवाई रद्द करने की मांग की जिस पर कोर्ट ने आदेश वापस कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.