सुल्तानपुर, मार्च 11 -- चांदा,संवाददाता। स्थानीय चांदा क्षेत्र के कोथरा चौराहे पर कई दिनों से बंद पड़ी हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट आखिरकार दुरुस्त कर दी गई। समाचार पत्र हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए लाइट को ठीक कराया। अब मंगलवार शाम से पूरा बाजार एक बार फिर रोशनी से जगमगाने लगा है। बताया जाता है कि कोथरा चौराहे पर लगी हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब थी, जिसके कारण रात के समय पूरा चौराहा अंधेरे में डूबा रहता था। इससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी ने मामले का संज्ञान लिया और ग्राम पंचायत अधिकारी हरिकेश कुमार को तत्काल लाइट दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निर्देश मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.