सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- चांदा, संवाददाता। नगर पंचायत कोइरीपुर में नववर्ष के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद कासिम राईन ने सभी दसों सभासदों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नगर पंचायत का समुचित विकास तभी संभव है जब सभी सभासद और कर्मचारी एकजुट होकर टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने नववर्ष के मौके पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी और आपसी सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कोइरीपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की भूमिका बेहद अहम है। सम्मान समारोह का उद्देश्य सभी का मनोबल बढ़ाना और आने वाले समय में विकास कार्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.