सुल्तानपुर, फरवरी 17 -- भदैया, संवाददाता। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के इस्लामगंज गांव में सोमवार की रात खेली गई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दर्जनों टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला देररात कैथोली और वजूपुर टीम के बीच खेला गया, तीन सेटों के मैच में वजूपुर विजेता घोषित हुई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सभी टीमों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिससे दर्शकों में उत्साह बना रहा। वजूपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भुल्की और अझुई को पराजित किया। वहीं कैथोली की टीम ने मलिकपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में कैथोली और वजूपुर की टीम आमने-सामने रही। तीन सेटों तक चले फाइनल मुकाबले में वजूपुर की टीम ने कैथोली को दो-एक से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। कैथोली टीम में समीर शर्मा, अबू सहमा, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.