सुल्तानपुर, मार्च 17 -- कुड़वार, संवाददाता। कुड़वार-हलियापुर मार्ग पर जहां आबादी के आवागमन के हिसाब से रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने के कारण क्षेत्र के हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लम्बी दूरी की बसों का संचालन बंद होने से लोगों को ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है।दिन में जिला मुख्यालय से कुड़वार होकर हलियापुर बाजार तक जाने के लिए लोगों के पास अब केवल प्राइवेट या डग्गामार वाहनों का ही सहारा बचा है। इन निजी वाहनों द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है, जिससे आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। एक समय ऐसा भी था जब जिला मुख्यालय से कुड़वार मार्ग होते हुए लखनऊ और कानपुर तक जाने वाली कई रोडवेज बसों का नियमित संचालन होता था। वहीं लोकल रूट पर कुड़वार होकर वलीपुर, पारा बाजार, बल्दीराय, तिरहुत होते हुए...