सुल्तानपुर, मार्च 10 -- धनपतगंज। थाना धनपतगंज के पीरोकला गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। परिजनों का शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवक अपने घर कोई कार्य कर रहा था कि अचानक बिजली की चपेट में आ गया। आस पास के लोगो ने गम्भीर हालत में उसे चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोगो ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था, जिसकी अभी शादी नही हुई थी। हालांकि परिजनों ने न तो पुलिस को सूचना दी न ही कोई तहरीर दी । परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस बावत थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि घटना की कोई जानकारी पुलिस को नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.