सुल्तानपुर, फरवरी 17 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खालिसपुर डींगुर गांव निवासी ऋषभ तिवारी मंगलवार दोपहर करंट लगने से झुलस गया। उसे गंभीरावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बनी में संविदा कर्मी के रूप में तैनात हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपकेंद्र के यार्ड में नियमित कार्य के दौरान अचानक वह 33 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गए। तेज करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और गंभीर अवस्था में उन्हें तत्काल सौ शैय्या अस्पताल बिरसिंहपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उनका इलाज जारी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.