सुल्तानपुर, अप्रैल 1 -- सुलतानपुर। शहर के चुनहा करौंदिया निवासी ऑटो ड्राइवर सरवर हुसैन ने पुलिस अधीक्षक से उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पीड़ित ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बहादुरपुर गभड़िया निवासी एक व्यक्ति ने उसे ऑटो स्टैण्ड पर रोक लिया और नगर पालिका से निर्धारित शुल्क से ज्यादा रूपये की मांग की। विरोध पर मारा पीटा और रूपये छीन कर गाली गलौज कर कपड़े फाड़ दिया। कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...