सुल्तानपुर, अप्रैल 4 -- सुलतानपुर। नवीन अमहट मंडी में तैनात सचिव का ऑफिस में कुर्सी पर सोते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कामकाज में लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं और विभाग में खलबली मची है। हालांकि हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि वायरल वीडियो में मंडी सचिव अपनी कुर्सी पर सो रहे हैं। यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे ड्यूटी के समय लापरवाही बता रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले पर सचिव रविंद्र वर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी आंख में कुछ चला गया था, जिसकी वजह से वह कुछ देर आंख बंद करके कुर्सी पर लेटे थे। लोग उनकी इस सफाई पर सवाल उठा रहे हैं और इसे जिम्मेदारी से बचने की कोशिश बता रहे हैं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.