सुल्तानपुर, मार्च 11 -- सुलतानपुर। जिले में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा परियोजना निदेशक एके सिंह ने की। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपूर्ण आवासों को 25 मार्च तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिन लाभार्थियों की ओर से आवास का निर्माण नही कराया जा रहा है उनसे भेजी गई धनराशि की वसूली कराने का निर्देश दिया। अगर आवास का निर्माण पूर्ण नही कराया गया जो संबन्धित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में खंड विकास अधिकारी,लेखाकार,सचिव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...