लखनऊ, फरवरी 15 -- सुल्तानपुर/सूरापुर । संवाददाता शनिवार को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सगुन की पीली-पीली हल्दी ने जब भोलेनाथ को दूल्हे के रूप में सजा दिया, तो पूरा परिसर शिवमय हो उठा। डमरुओं की थाप, शंखनाद और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी उद्घोष के बीच पुष्पवर्षा हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पंचमुखेश्वर महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर भवानीपुर की पंचबदन महादेव प्रतिमा पर विधि-विधान से सगुन की हल्दी अर्पित की गई। हल्दी लगते ही बाबा का स्वरूप दूल्हे के तेज में आलोकित हो उठा। दीपों की आभा, धूप-चंदन की सुवास और मंत्रों की गंभीर ध्वनि ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। हल्दी अनुष्ठान के दौरान महिलाओं के कंठ से निकले मंगल स्वर पूरे परिसर में गूंजते रहे- "पीली-पीली हल्दी भोला के लगावा सखी, जल्दी-जल्दी अड़भंगी के भस्म छुड़ावा सखी." इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.