पूर्णिया, दिसम्बर 26 -- पूर्णिया, धीरज। पूर्णिया जिला में जमीन विवाद के मामले सुलझ नहीं रहे। थाना से लेकर अंचलों में सुनवाई तो होती है, लेकिन लोगों को इंसाफ नहीं मिल पाता है। नतीजन जिले भर से जमीन विवाद के मामले में फरियाद लेकर एसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं। एसपी स्वीटी सहरावत के मुताबिक जनता दरबार में 80 प्रतिशत शिकायतें जमीन विवाद से जुड़ी होती है। जमीन विवाद के मामले में न्याय समय पर नहीं मिल पाने या इसमें विलंब के कारण कई बार जिले में खूनी संघर्ष भी हो चुका है। जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद के 572 मामलों का एसडीएम स्तर पर निपटारा किया गया है। अंचल से लेकर जिला तक राजस्व विभाग की अपनी समस्याएं हैं। कई जगह जमाबंदी फट गयी है। लैंड रिकार्डस का अपडेटेशन नहीं हो रहा है। योजनाएं तो कई बनती हैं मगर इसको अमलीजामा पहनाने वाले कर्मियों क...