देवरिया, नवम्बर 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के पानी की टंकी में मिले महाराष्ट्र के केमिकल फैक्ट्री के मालिक के शव के मामले में एक माह का समय गुजर जाने के बाद भी देवरिया पुलिस खाली हाथ है। हत्या की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझती जा रही है। हालांकि पुलिस देवरिया मेडिकल कालेज से लेकर गोरखपुर व महाराष्ट्र में भी घटना का सुराग तलाश रही है। हालांकि पुलिस के अधिकारी जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा कर रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पानी की टंकी से 6 अक्टूबर को एक व्यक्ति का शव मिला था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज समेत पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। लापरवाही मिलने पर शासन ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश बरनवाल को हटाते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था। काफी प्रयास के बाद शव की शिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.