उन्नाव, मई 22 -- उन्नाव, संवाददाता। सुलगते कूड़े के ढेर में जिंदा युवती आग से पूरी तरह भुन गई थी। तड़पते हुए उसकी मौत हुई थी। दो डॉक्टरों के पैनल ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें एंटीमार्टम बर्न इंजरी की पुष्टि हुई।एआरटीओ कार्यालय के सामने कानपुर-लखनऊ हाइवे किनारे नगरपालिका की गाड़ियां शहर का कूड़ा फेंकती हैं। कूड़े को निस्तारित करने के बजाए उसमें आग लगा दी जाती है। सोमवार को सुलगते कूड़े के ढेर में करीब 30 वर्षीय युवती का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त न हो पाने पर मॉच्र्युरी में रखवाया। 72 घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई तो गुरुवार को दो डॉक्टरों के पैनल पुरवा सीएचसी डॉ. उमेंद्र कुमार व मौरावां सीएचसी डॉ. सिंह विक्रम कटियार ने वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें युवती की मौत का कारण एंटीमॉर्टम ब...