वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी। आनंद कानन में शनिवार को संस्कृति विभाग के आयोजन 'सुबह-ए-बनारस' के मंच पर सुर साधना का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर डॉ. प्रेम नारायण सिंह ने पारंपरिक भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत भजन 'मेरा आपकी दया सब काम हो रहा है.' से की, इसके बाद श्रीराम और कृष्ण पर केंद्रित भजन प्रस्तुत किए। उनके साथ तबला पर ऋतिक शुक्ला और हारमोनियम पर प्रवीण सिंह ने संगत दी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रत्नेश वर्मा और संचालन विजय प्रकाश मिश्र ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...