सीवान, जनवरी 27 -- होली गीत के माध्यम से सुर की देवी मां वीणा वादनी सरस्वती को भी लोगों ने याद किया। सुमिरन करिले तोर ए मइया शारदा भवानी गीत के माध्यम से वीणा वादिनी को नमन किया गया। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक कुंवर सिंह को बंगला में उड़ेला अबीर, हो ए लाला बंगला में उड़ेला अबीर हो, बाबू कुंवर सिंह तेगवा बहादुर एवं देश के वीर जवानों को हमरा देशवा के वीर सीमा पर तिरंगा लहरइले, होली गीत के माध्यम से याद किया गया। वहीं अब ना जाए देब आसाम भले घरे खाएम नुन रोटिया के माध्यम से एक बिरहन की पीड़ा को बयां किया गया। सरपंच राम बिगु साह, योगेन्द्र प्रसाद व्यास,पूर्व उप प्रमुख दिलीप भगत, वृद्धन साह, जयलाल भगत, केशव राम, विनोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, दिनेश्वर बरनवाल, चंद्रभान पुष्पम, गुड्डू पाण्डेय, मुकुल पांडेय व सुजीत कुमार निराला ने होली गीत...