खगडि़या, अप्रैल 10 -- खगडिय़ा । नगर संवाददाता शहर के सुर्य मंदिर चौक के निकट शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर पूर्व में ही प्रचार प्रसार किया गया था। जिससे अतिक्रमणकारी अतिक्रमण हटा सके लेकिन पूर्व घोषणा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद निर्धारित समय अवधि पर दंडाधिकारी व पुलिस बल के जवानों ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। बताया जा रहा है कि इस मौके पर नगर परिषद के जेई समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा बीते सप्ताह शहर के स्टेशन रोड में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की गई। शहर के विभिन्न जगहों पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.