पाकुड़, मार्च 21 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यपाल रघुवर दास शनिवार को पाकुड़ पहुंचे। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने रघुवर दास का जोरदार स्वागतकिया। बुके और माला पहनाकर रघुवर दास का स्वागत किया। स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने राज्य की वर्तमान स्थिति, आगामी चुनावों और क्षेत्रीय समस्याओं पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि वह बाबा नगरी देवघर में पूजा-अर्चना करने के पश्चात तारापीठ गए थे और वहां से लौटते समय पाकुड़ रुके हैं। हाल में ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बजट सत्र के भाषण के दौरान हिन्दू देवी-देवताओं पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता रघुवर दास ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि जिस दिन इस राज्य के बजट सत्र का समापन था उस दिन हिन्दू ...