पटना, मार्च 7 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि पप्पू यादव अपने अनर्गल बयानबाजी से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पप्पू यादव सियार पर लाठी भांजकर शेर मारने का ढोल पीटने वाले लोग हैं। पश्चिम बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाला है, जिसके बाद भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। फिर जो लोग पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की बात रहे हैं और मन में इसकी शंका पालकर बैठे हुए हैं, निश्चित रूप से वह मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...