उन्नाव, अप्रैल 14 -- उन्नाव, संवाददाता। मशहूर गायिका आशा भोसले की सुरीली आवाज ने भारतीय संगीत को विश्व पटल पर चमकाया, तो गणित के पुरोधा आर्यभट्ट और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने ज्ञान-समाज को दिशा दी। मंगलवार को संस्कार भारती संस्था ने आशा भोसले को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए आर्यभट्ट व डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जंयती के मौके पर याद किया।शहर कल्याणी देवी मोहल्ले में महामंत्री सियाराम पांडेय के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि आशा भोसले की बहुमुखी प्रतिभा भारतीय संगीत के लिए वरदान सिद्ध हुई। उनके गीतों ने संगीत की नई ऊंचाइयों को छुआ है। यह भी पढ़ें- देश सेवा को समर्पित रहा डॉ. आंबेडकर का जीवन इस अवसर पर आशा भोसले के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.