चाईबासा, दिसम्बर 25 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने पश्चिमी सिंहभूम यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष पद के लिए यूथ कांग्रेस के तेज तर्रार नेता सुरेश सावैयां को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि कि सावैयां हमेशा से ही मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों के लिए संघर्षरत रहते हैं। उन्हें इस जिम्मेदारी को देकर पश्चिमी सिंहभूम के सभी वर्ग के मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम किया गया है। यूथ इंटक के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सावैयां ने झारखंड यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें मजदूरों के हक और आवाज के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनका ...