रामपुर, जुलाई 16 -- .... भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों के लिए विधानसभा और जिला स्तर पर संयोजकों की घोषणा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता को विधानसभा संयोजक तथा जिला महामंत्री जगपाल सिंह यादव को जिला संयोजक बनाया गया है। घोषणा के बाद शाहबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। नामित सभासद अर्पित वशिष्ठ और अमित चंद्रवंशी ने कहा कि अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सफल होगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मनीष शर्मा, वेदप्रकाश चंद्रवंशी, अनुभव शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haridwar News: निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनने पर अनिरुद्ध भाटी का स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...