सुरेश खन्ना चुने गए उत्कृष्ट विधायक
लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्कृष्ट विधायक समिति ने सर्व सम्मति से संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार के लिए चयनित किया है। सुरेश खन्ना शाजहांपुर से लगातार नौ बार विधायक चुने गए हैं और वह सदन के वरिष्ठतम सदस्यों में हैं।उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के तहत गठित उत्कृष्ट विधायक समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, वरिष्ठ सदस्य रमापति शास्त्री और वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सुरेश खन्ना चुने गए उत्कृष्ट विधायक यूपी विधानसभा की इतिहास में पहली बार उत्कृष्ट विधायक का चयन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.