मुंगेर, मार्च 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। कांग्रेस अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण पंडित ने हवेली खड़गपुर के सुरेश कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम द्वारा उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका मनोनयन किया गया। मनोनयन पर सुरेश कुमार ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा अति पिछड़ा वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। सुरेश कुमार ने कहा कि आगामी समय में कांग्रेस पार्टी अति पिछड़ा वर्ग के बीच और अधिक मजबूती के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.