चम्पावत, मई 24 -- नवी अंसारी, बनबसा। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश उप्रेती सहकारी क्रय विक्रय समिति के उपाध्यक्ष बने हैं। ग्राम विकास अधिकारी तपन कुमार की ओर से सुरेश उप्रेती को‌ सहकारी क्रय विक्रय समिति टनकपुर का उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। सुरेश उप्रेती के उपाध्यक्ष बनने पर दर्जा राज्यमंत्री हेमा जोशी, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, चेयरमैन रेखा देवी, देवेंद्र ठाकुर,व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, मोनु ठाकुर, रफी अंसारी, कुंदन बिष्ट आदि ने खुशी जताई है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...