सिद्धार्थ, मार्च 20 -- सिद्धार्थनगर। बढ़नी कस्बे के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के छात्र सुरेंद्र के साथ मिठवल ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाजारडीह के छात्र अशरफ अली ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत दोनों छात्रों का चयन हुआ है। इसके तहत वे हवाई जहाज से श्रीहरिकोटा की शैक्षणिक यात्रा पर जाएंगे। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। सुरेन्द्र और अशरफ अली दोनों ही मेधावी छात्र हैं, जिन्हें विज्ञान और नवाचार के प्रति विशेष रुचि है। शिक्षकों के अनुसार दोनों छात्रों की यह यात्रा न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। श्रीहरिकोटा, जहां दोनों छात्र जाने वाले हैं, आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में स्थित एक द्वीप है। यही पर भारतीय अंतर...